- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News Chomiya Daibara Became The District President Of Chhattisgarh Pensioners Welfare Association
छग पेंशनधारी कल्याण संघ के कोमिया दाेबारा जिलाध्यक्ष बने
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी के शांडिल्य थे। जीआर कोमिया को पुनः संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष डीएल गजेंद्र, कोषाध्यक्ष आईएन योगी, सचिव डॉ आरएन चावड़ा, सह सचिव जितेंद्र आर्य चुने गए।
जिला महामंत्री पुरुषोत्तम देशमुख, गुंडरदेही तहसील अध्यक्ष बाबूलाल डडसेना, गुर तहसील अध्यक्ष बोधीराम साहू, डौंडीलोहारा तहसील अध्यक्ष लखन लाल तिवारी, डौंडी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बने। संरक्षक पूर्व अपर कलेक्टर आरएस ठाकुर, एसके यदु, एमएल यादव, केएल शांडिल्य, एलपी यदुवंशी, जिला प्रचार समिति के सीएल साहू, जिला संगठन सचिव नरेश कुमार साहू, संघर्ष समिति के सदस्य पतिराम साहू, घासीराम दीपक, सीअार साहू,जेएल देवांगन, अलख राम साहू शामिल हैं। महिला प्रतिनिधि में वेणु साेरी, रंभा मंडावी, नूरजहां बेगम, सावित्री साहू, किरण सिन्हा शामिल किए गए। बाद में पेंशनरों को जुलाई 2019 में 5% दिए और 32 माह और 27 माह की एरियर्स पर चर्चा की गई। फागूराम पटेल ने होली से मनाेरंजन किया।