- Hindi News
- National
- Tarribharada News Chhattisgarh News Cloth Could Not Get Off The Wires Even After 2 Days Of Heli The Danger Of Short Circuit Increased
हाेली के 2 दिन बाद भी बिजली तारों से नहीं उतर पाया कपड़ा, शाॅर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा
_photocaption_बालाेद|यह नजारा है शहर के पुराना बस स्टैंड का, जहां बिजली कंपनी के कर्मचारी तार में लटके कपड़ों को उतार रहे हैं। होली की खुमारी तो उतर गई है लेकिन 2 दिन बाद भी बिजली तार में कपड़े लटके हैं। सदर रोड में चिनार कॉम्प्लेक्स के पास तार में कपड़े लटके हुए हैं। होली की मस्ती के बीच रंग गुलाल खेलने के बाद कई युवा कपड़े फाड़कर बिजली के तार पर लटका देते हैं। एक नहीं कई लोगों के कपड़े शहर के कई हिस्सों में बिजली तार में इसी तरह लटके दिख रहे हैं। बिजली कंपनी के एई एलएल ध्रुव ने कहा कि शार्ट सर्किट का खतरा न हो इसलिए कर्मचारियों को कहा गया है कि वे कपड़े को जल्द ही तार से निकाले।*photocaption*