- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News College Exam Postponed Till 31 March
काॅलेज की परीक्षा 31 मार्च तक स्थगित
डौंडी|हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के निर्देश पर स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष कला, वाणिज्य व विज्ञान की परीक्षा 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। स्नातक तृतीय वर्ष कला, वाणिज्य, विज्ञान की परीक्षा पूर्ववत जारी रहेगी। स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा कोरोना वायरस के कारण स्थगित की गई है। शासकीय कंगला मांझी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि स्थगित परीक्षा की समय सारिणी बाद में घोषित की जाएगी।