- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Consent Made On Awarding Contract Workers
ठेका श्रमिकों को भी रिवाॅर्ड देने पर बनाई गई सहमति
ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए मुख्य महाप्रबंधक आईओसी के सभागार में प्रबंधन व यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुददों पर प्रबंधन की सहमति बनने के बाद सीधी कार्रवाई को स्थगित कर दिया। बैठक में ठेका श्रमिकों की समस्याओं में मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर निर्णय लिया गया कि ठेका श्रमिकों की सेवा निवृत्ति अवधि 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की बात पर कहा कि यह प्रस्ताव उच्च प्रबंधन को भेजा जा चुका है, जिस पर जल्द निर्णय लेने की संभावना है।
रेग्युलर कर्मचारियों को सप्ताहिक नान फायनेंसियल रिवार्ड देने के बाद ठेका श्रमिकों को भी रिवार्ड दिया जाएगा। कुछ तकनीकी खामियों की वजह से सेवानिवृत्त होने या मृत होने के बाद ठेका श्रमिकों काे ग्रेच्युइटी का लाभ दिया जाएगा। ठेका श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा का लाभ आयुष्मान योजना के संबंध में पूरी जानकारी लेकर उच्च प्रबंधन को भेजा जाएगा। पूर्व में 15 साल पूर्ण कर चुके 366 ठेका श्रमिकों को एक अतिरिक्त ग्रेड का लाभ दिया जा रहा है। जिसे ठेका श्रमिकाें के 15 साल पूर्ण होने पर स्वतः ग्रेड का लाभ मिलता रहेगा।