पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gunderdehi News Chhattisgarh News Day39s Mercury Reached 32 Degrees For The First Time Rain Is Expected Today And Tomorrow

पहली बार 32 डिग्री पर पहुंचा दिन का पारा, आज और कल बारिश के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। दिन का पारा पहली बार 32 डिग्री पर पहुंचा। जबकि 3 मार्च से मौसम में बदलाव जारी है। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। वजह- समुद्री हवाओं के कारण दो सिस्टम सक्रिय हो चुका है। राजस्थान में चक्रीय चक्रवाती घेरा व द्रोणिका बना है। जिसका असर यहां दिखेगा। खासकर शुक्रवार को मौसम में ज्यादा बदलाव होने के दावे मौसम वैज्ञानिक कर रहे है‌ं। साथ ही दो दिशाओं से आ रही हवाओं के टकराने से बादल बनकर बरसेंगे। राजस्थान में चक्रवात बनने से होली के दिन बालोद व डौंडी ब्लॉक क्षेत्र में 3.4 मिमी बारिश हुई। वहीं गुंडरदेही, गुरुर व डौंडीलोहारा में तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।

उत्तर से ठंडी हवा, पश्चिम से गर्मी: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में समुद्री हवाएं सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो ही जाता है। उत्तर से ठंडी हवा की अपेक्षा पश्चिम से गर्म हवा ज्यादा आ रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। इसी के कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है। जब उत्तर से ठंडी हवा नहीं आएगी तो तापमान के साथ गर्मी बढ़ेगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव हो ही रहा है। इसके चलते मार्च में गर्मी के साथ ही बारिश भी हो रही है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इसका असर शहर के तापमान पर भी पड़ रहा है।

मौसम साफ होने के बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो पिछले 11 साल की अपेक्षा इस बार गर्मी कम पड़ रही है। अभी तक रात ठंडी ही है। वजह यह है कि समुद्री हवाओं की गति बढ़ने से लगातार बारिश के लिए सिस्टम बनते जा रहा है। जिससे ठंडी हवाएं जिले में पहुंच रही है। आमतौर पर फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में इसका असर खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार मार्च में अब तक इसका प्रभाव है। पिछले साल मार्च के तीसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया था, जो इस बार 2 डिग्री है। हालांकि आगे अनुमान है कि मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

खबरें और भी हैं...