- Hindi News
- National
- Gunderdehi News Chhattisgarh News Death Of Newly Married Woman Guandardhi Police Will Take Statements From Both Sides
नवविवाहिता की मौत: गुंडरदेही पुलिस लेगी दोनों पक्षों से बयान
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम ढाबाहीह निवासी टोमेश्वरी (22) की मौत मामले में बालोद थाने में पंचनामा कर शून्य में मर्ग कायम कर लिया गया है। अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
यह मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए गुंडरदेही पुलिस को केस डायरी भेजी जाएगी। जिसके बाद मायका व ससुराल पक्ष का बयान लिया जाएगा। दो दिन पहले टोमेश्वरी की मौत हो गई थी। पति व ससुर का कहना है कि कीटनाशक पीकर आत्महत्या की है। जबकि मायके पक्ष वाले कह रहे हैं कि हत्या कर आत्महत्या बता गुमराह किया जा रहा है। बालोद टीआई गैंदसिंह ठाकुर ने बताया कि नवविवाहिता की मौत मामले पर पंचनामा कर शून्य में मर्ग कायम कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी गुंडरदेही थाने भेजी जाएगी। आत्महत्या के लिए उकसाने पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। आगे की कार्रवाई गुंडरदेही पुलिस ही करेगी।