- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Demand For Installation Of Cameras Near The Tourist Area Kharkhara Reservoir
पर्यटन क्षेत्र खरखरा जलाशय के अासपास कैमरा लगाने की मांग
डौंडीलोहारा|पर्यटन क्षेत्र खरखरा जलाशय के अासपास सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग शिवसेना ने प्रशासन से की है। शिवसेना नेता संदीप कसार ने कहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खरखरा बांध के पास कॉलेज के छात्रा की लाश मिलना निश्चित ही दुखदायी है। खरखरा डैम लोगों के सैर सपाटे के लिए जाना जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, चूंकि वीरान एवं जंगली होने के साथ ही सूनापन रहता है। बांध के मुख्यद्वार पर पूर्व में आने जाने वालों का नाम पता वगैरह दर्ज होता था। किंतु अब वो सब बंद हो चुका है। ऐसे पर्यटन क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियाें काे रोकने और महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर संबलपुर हनुमान मंदिर से लेकर खरखरा तक सीसी कैमरा लगाया जाए। कैमरे लगने से पर्यटकों की सुरक्षा व निगरानी हाे पाएगी।