- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Demand For Maate39s Sentence For The Murder Of Kharkhara Kotera
खरखरा कोटेरा हत्याकांड के अाराेपी काे माैत की सजा देने की मांग
डौंडीलोहारा|खरखरा कोटेरा हत्याकांड की मृतका कुलेश्वरी के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग काे लेकर दल्लीराजहरा के युवकों ने शुक्रवार काे लाेहारा में रैली निकाली। रैली में तख्ती लेकर युवा चल रहे थे। जिसमें लिखा था कुलेश्वरी को इंसाफ दो। दल्लीराजहरा युवक संघ के सदस्यों ने नगर के विभिन्न मार्गों से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली व महिलाओं, युवतियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी की। खरखरा-कोटेरा में परसुली की युवती की हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग की। तहसील कार्यालय में ज्ञापन भी दिया गया। इसके एक दिन पहले इसी मामले काे लेकर गुरुवार काे आदिवासी हल्बा- हल्बी महासभा ने हत्या के सह आराेपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग पुलिस से की। गांव के ही एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है।