पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Doundilohara News Chhattisgarh News Devendra First In School Level Frog Race Event

शाला स्तरीय मेंढक दौड़ स्पर्धा में देवेन्द्र प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार काे ग्राम मड़ियाकटटा में शाला स्तरीय लइका मड़ई मेला व महिला जाग्रति माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुअा। मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत बालोद बसंती बाला भेड़िया थी। अध्यक्षता सरपंच सीमा मंडावी ने की। विशेष अतिथि सदस्य जनपद पंचायत राजाराम तारम, डीईअाे आरएल ठाकुर, बीईअाे आरसी देशलहरा, कमलेश्वरी टेभूर्ने, संतराम सहारे थे।

बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, रुमाल कूद, स्लाे साइकिल दौड़, मटका फोड़, रंगोली प्रतियोगिता हुई। माध्यमिक विभाग कुर्सी दौड़ में देवव्रत प्रथम, टालेन्द्र द्वितीय, बालिका में उषा प्रथम, नागेश्वरी द्वितीय, रुमाल कूद में मोनिका-तिजेश्वरी जोड़ी प्रथम, संजना-प्रिया द्बितीय, स्लाे साइकिल रेस में मनीष प्रथम, मटका फोड़ में विमल प्रथम, प्रणव द्वितीय, बालिका में तुमेश्वरी प्रथम, रंगोली में प्रियंका व पुष्पा ग्रुप प्रथम, प्रश्नमंच में मनीष ग्रुप प्रथम, झरना ग्रुप ‌द्वितीय, कक्षा सजावट में कक्षा आठवीं प्रथम, कक्षा छठवीं द्वितीय, मांडल निर्माण में हिमांशु प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय रहे। प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ में कुसुमलता प्रथम, चन्द्रकला द्वितीय, सुईधागा में निकिता प्रथम, मनीषा द्वितीय, मेंढक दौड़ में देवेन्द्र कुमार प्रथम, ओमप्रकाश द्वितीय, मटका फोड़ में देवानंद प्रथम, कुर्सी दौड़ में संदीप प्रथम, प्रवीण द्वितीय रहे। इस अवसर पर प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर, भोजसिंह देवांगन, गिरिवरसिंह कोलियारे, विजय सिन्हा, भगवानी सिन्हा, यशवंत मंडावी, रामकुमार नेताम, गैंदसिंह सोरी, भजनलाल, परमेश्वर रावटे, बीना मंडावी, अंजली नेताम, रीना मंडावी, सीताराम मंडावी, गैंदालाल सिन्हा, भूमिका मोवाड़े, साधना सिन्हा, नारायणसिंह मौजूद रहे।

सुपोषण वाटिका में टमाटर की फसल को देख खुश हुए

डीईओ ठाकुर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के कक्ष का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री सुपोषण वाटिका में टमाटर की फसल को देखकर खुश हुए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीमा चतुर्वेदी, कांति कुंजाम ने महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कोटवार रोहित कुमार ‌टेभून्ने का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

डौंडीलोहारा. ग्राम मड़ियाकट्टा में मेढ़क दाैड़ मेें हिस्सा लेते बच्चे।
खबरें और भी हैं...