- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News Disturbances In Napa Elections Sought Time Till 20 March
नपा चुनाव में गड़बड़ी: 20 मार्च तक का समय मांगा
बालोद|सोमवार को जिला कोर्ट में पार्षद यज्ञदत्त शर्मा द्वारा लगाई गई याचिका पर दूसरी सुनवाई हुई। कलेक्टर रानू साहू, अपर कलेक्टर एके वाजपेई की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि चुनाव सही तरीके से हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए हमने राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन मांगी है। जिसके बाद ही हम जवाब पेश कर पाएंगे। कोर्ट ने उनकी मांग पर विचार कर अब 20 मार्च तक का समय दे दिया है। अब अगली सुनवाई उसी दिन होगी। ज्ञात हो कि पार्षद शर्मा ने नपा चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में नामांकन खरीदी व जमा करने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परिणाम रद्द करने की मांग की है।