- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Done Aware Wash Your Hands With Soap Before Feeding Anything
किया जागरूक: शिशु को कुछ खिलाने के पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं
डौंडी|गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डौंडी में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आईपीसी कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें बीएमओ डॉ. नरेन्द्र ठाकुर, बीपीएम ईश्वर भारती चंद्राकर की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर बीईटीओ अश्वनी कुमार नेताम ने नियमित टीकाकरण की मांग में वृद्धि व विस्तार के लिए ब्रिज कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से मितानिनों, ग्राम स्वास्थ संयोजकों को टीकाकरण से रोकथाम की जा सकने वाले बीमारी के खिलाफ एक कारगर उपाय की जानकारी दी। टीकाकरण के बाद मामूली विपरीत प्रभाव के प्रति भय व भ्रांतियों को दूर करने के लिए सात प्रमुख संदेश दिए। कौन सा टीका किस बीमारी से बचाता हैं, अगले टीकाकरण कब और कहां लगेगा, टीकाकरण कार्ड सुरक्षित रखे व साथ में लेकर आये, बच्चे को मामूली बुखार या सर्दी होने पर टीका लगाया जा सकता हैं, 6 माह तक केवल स्तनपान कराएं, शिशु को कुछ खिलाने के पहले साबुन से अपने हाथ को अवश्य धो लें।