पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News Electricity Connection Of 137 Houses Across The District Including 72 From Balod Disconnected 8 Lakhs Recovered

बालोद के 72 सहित जिलेभर के 137 घरों का बिजली कनेक्शन कटा, 8 लाख वसूले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व मनाने के बाद बिजली बिल न पटाने पर नोटिस देने व कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इसलिए सीएसईबी की ओर से कनेक्शन काटा जा रहा है। यह कार्रवाई फिलहाल आम उपभोक्ताओं पर हो रही है। एक ही दिन में बालोद शहर के 72 सहित संभाग अंतर्गत 137 घरों का कनेक्शन काटा गया। गुरुवार को बिजली कंपनी के अफसर सूची पकड़कर टीम के साथ बालोद सहित गांवों का दौरा करते रहे।

प्रत्येक उपभोक्ता पर 5 से 8 हजार रुपए तक बिजली बिल बकाया होने की बाते अफसर कह रहे हैं। वहीं 87 उपभोक्ताओं से 8 लाख रुपए वसूला गया। जबकि शासकीय विभाग के प्रमुखों को नोटिस दी गई है कि मार्च अंत तक बकाया राशि पटा दो वरना कनेक्शन काटेंगे। फिलहाल शासकीय विभागों पर मेहरबानी की जा रही है, जिनका लाखों रुपए बकाया है, तर्क दे रहे है कि अगर कनेक्शन काट देंगे तो खामियाजा आम लोगों को ही भुगतना पड़ेगा, जैसे कि नगर पालिका, जिला अस्पताल की ओर से बकाया राशि जमा नहीं की गई है कनेक्शन काटेंगे तो पेरशानी होगी।

इन विभागों को नोटिस

अब तक 100 बिस्तर जिला अस्पताल, चाइल्ड अस्पताल का 94 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। बालोद नगर पालिका का 60 लाख 33 हजार रुपए बकाया है। यहां हर माह 15 से 20 लाख रुपए का बिल भेजा जाता है। इसी तरह वन विभाग का 8 लाख, आदिम जाति कल्याण विभाग 3 लाख रुपए सहित अन्य शासकीय विभागों के एक से दो लाख रुपए तक बकाया है। सभी को नाेटिस जारी किया गया है।

सिंचाई विभाग देता है पानी इसलिए नोटिस जारी नहीं

बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि सिंचाई विभाग को नोटिस जारी नहीं किया गया है, क्योंकि कोरबा में विभाग की ओर से बिजली के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए हेड कार्यालय स्तर से ही निर्णय लिया गया है कि नोटिस जारी न किया जाए, खपत व भुगतान को लेकर जरुरी हिसाब वहीं से किया जाएगा। विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नोटिस जारी: जिला अस्पताल का 94 लाख, पालिका का 60 लाख रुपए बकाया

कार्यपालक निदेशक बोले सख्ती से करो कार्रवाई

दुर्ग हेड कार्यालय के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने बिजली बिल बकाया के संबंध में अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उपस्थित दुर्ग के अधीक्षण अभियंता वीआर मौर्य, बालोद ईई राबेन्द्र सिंह, एई एलएल ध्रुव को कहा कि जो बकाया राशि जमा नहीं कर रहे है, उनको नोटिस जारी करो और नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई करो, चाहे शासकीय विभाग हो या आम उपभोक्ता।

बालोद. 72 उपभोक्ताओं के घरों का कनेक्शन कटा।

भुगतान करने चेतावनी

उच्च अफसरों के आदेश पर शासकीय विभागों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, तब नोटिस भेजा गया है कि बिजली बिल बकाया राशि भुगतान करो, वरना कनेक्शन काटेंगे, हालांकि स्थानीय अफसर कह रहे हैं कि शासन स्तर पर जैसा निर्देश मिलेगा, उस हिसाब से कार्रवाई करेंगे। फैसला शासन स्तर पर होगा।

स्ट्रीट लाइट बंद होगी

नगर पालिका की ओर से अगर जल्द ही बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो कार्यपालक निदेशक ने निर्देश दिए है कि कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए। इस स्थिति में स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाएगी। जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है। पेयजल व्यवस्था पर कोई असर न हो इसका भी ख्याल रखने कहा गया है।

किसी विभाग पर किसी भी प्रकार की मेहरबानी नहीं की जाती


{आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई और सरकारी विभागों पर मेहरबानी क्यों?

{{ऐसा नहीं है, कोई भी विभाग पर किसी भी प्रकार की मेहरबानी नहीं की जाती है, लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना पड़ता है, कनेक्शन काट देंगे तो शहर सहित गांवों में पानी के लिए अव्यवस्था मच जाएगा

{हर साल मार्च एंडिंग में ही क्यों नोटिस भेजा जाता है, जबकि मालूम रहता है बकाया पहले से है?

{{आदेशानुसार सब करते है, इस समय ही नहीं पहले भी बार-बार नोटिस भेजते आ रहे है, कई विभागों का भुगतान शासन स्तर से होता है।

{नोटिस देने के बाद आगे क्या कार्रवाई होगी?

{{जिले में जिन विभागों को बकाया वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है, वह अपने स्तर पर शासन को रिमांइडर करेंगे, उम्मीद है भुगतान हो जाएगा, नहीं होगा तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी


एल ध्रुव, एई सीएसईबी**
खबरें और भी हैं...