- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Holi 100 To 1200 Are Selling In Pairs
होली: 100 से लेकर 1200 रु. तक जोड़ी में बेच रहे हैं नगाड़े
डौंडी|शनिवार को नगर का साप्ताहिक बाजार था। लाेग त्याेहार के लिए खरीदारी करने अाए थे। लेकिन बाजार के समय ही पानी बिर जाने से कई लाेग खरीदी नहीं कर पाए थे। पानी गिरने का असर सबसे ज्यादा नगाडा बेचने वालाें पर पड़ा। बाजार के समय ही पानी गिरने से इनका धंधा ठप रहा। नगाड़ा बेचने आए दिनेश कुमार, मोहित राम ने बताया कि होली के समय नगाड़ा बजाने के प्रति भी लोगों में रुचि कम हुई है। पहले होली के 15 दिन पूर्व ही डौंडी के बाजार में कई जोड़ी
नगाड़ा बेचते थे, परंतु अब बिक्री कम हो गई है। लोग बच्चों के लिए ही छोटे बाजा ही लेते हैं।
बड़े नगाड़ा 1200, मझोले 800 व छोटा डमउ बाजा 100 रुपए जोड़ी में बेच रहे हैं।