- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Holi Is The Symbol Of Victory Of Good Over Evil Bhansali
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्याेहार है होली: भंसाली
डाैडीलाेहारा|ब़ुधवार काे राष्ट्रगान समिति डौंडीलोहारा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्यारेलाल निषाद, समाजसेवी दीपचंद भंसाली ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्याेहार है। आपके जीवन में अच्छाई आए और अपने मंजिल को प्राप्त करने में सफल हो। भगवानी निषाद व डॉ बीएल साहसी कहा कि होली के रंग में रंगना भी आवश्यक है क्योंकि यह रंगों का त्योहार है। इस अवसर पर कमलेश, गिरधारी, पूनम निषाद, दिलीप गुजराती, सुरेश देवांगन, नमन, प्रियांशु, मोती, विकास, नेहुल, सुरेश देवांगन उपस्थित थे।