- Hindi News
- National
- Tarribharada News Chhattisgarh News Holi Meet At Village Thekwadih Honors Retired Workers And Senior Citizens
ग्राम ठेकवाडीह में हुआ होली मिलन, सेवानिवृत कर्मियों व वरिष्ठ नागरिकोंं का किया सम्मान
ग्राम ठेकवाडीह में सोमवार को युवा व कर्मचारी संघ के द्वारा होली मिलन, सेवानिवृत कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह व डंडा लोक नृत्य का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बीएसपी धन्नाराम साहू ने कहा कि युवा कर्मचारियों का यह सराहनीय प्रयास है। 40 साल के बाद होली मनाने का अवसर मिला है। सेवानिवृत्त करारोपण अधिकारी विक्रम ठाकुर ने कहा कि 80 वर्ष से उपर वरिष्ठ लोगों का सम्मान का अच्छा काम किया। सरपंच भारती मरकाम ने कहा कि होली मिलन में बुजुर्ग माता -पिता का सम्मान कर्मचारियों ने किया है। संरक्षक युवा एवं कर्मचारी संघ बालाराम सोनवानी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं का पहला प्रयास है। गणेश मरकाम, बीएसएफ जवान बिसनाथ ठाकुर, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष दुलार गंजीर, ग्राम पटेल शिवलाल साहू अतिथि थे। ग्राम के बुजुर्गों के सम्मान में गणेश राम सुपेत, छबिलाल गंगबेर, दशरथराम गंजीर, राम कन्हैया हिरवानी, सहेबिन बनपेला, सुखबती गंगबेर, मंगियाराम साहू, गोपाल राम गंगबेर, बुधरुराम, चन्दन मलागर, बिश्रामसिंह हिरवानी, रुपोतिन देवदास, खेदिया हिरवानी, परेमिन यादव काे श्रीफल, फेटा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जगत साहू, उदेलाल साहू, केशव साहू, जगमोहन साहू, अरविंद साहू, राजेश साहू अादि का सहयोग रहा।
तार्रीभरदा. होली मिलन में सेवानिवृत कर्मचारी का सम्मान करते अतिथि।