- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Holika Dahan Done With Devotee Prahlada39s Jayakare
भक्त प्रहलाद के जयकारे के साथ किया गया होलिका दहन
डौंडी. नगाड़े की थाप पर थिरकती महिलाएं।
डौंडी|मंगलवार को डौंडी अंचल में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाई गई। सोमवार रात गांवों में विधि विधान से पूजा के बाद होलिका दहन हुआ।
नगर में रात 8:30 बजे शीतला मंदिर समिति के पदाधिकारी बलीराम धनकर, कृष्णा रावटे, मुकुंद मानकर, बिंदुराम ने होलिका दहन स्थल पर पूजा कर भक्त पहलाद के जयकारे के साथ होलिका दहन किया। दूसरे दिन 10 मार्च को डाैडी नगर के पिस्दापारा, गडरियापारा, केवटपारा, जवाहरपारा, बंधियापारा, कुम्हारपारा, ध्रुवाटोला, भंडारीपारा के गली मोहल्लों में लोगों ने रंग गुलाल से होली खेली। नगाड़े की थाप पर होली के गीतों में झूमते रहे। ग्राम आवरीटोला, कामता, सल्हाईटोला, बेलरगोंदी, अकोला, छिंदगाव, मरारटोला, कुसुमटोला, गुदुम, मरकाटोला, पुसावड़, लिमहतोला, अवारी, कुआंगोंदी, झुरहटोला, उकारी, कुरुटोला, भरीटोला, ढोरीठेमा,पटेली, पचेड़ा, घोटिया में भी त्योहार मनाया गया।