पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dallirajhara News Chhattisgarh News Holika Dahan Today A Group Of Youngsters In Preparation Come To Sell In The Market

होलिका दहन आज, तैयारी में जुटी युवाओं की टोली, बाजार में बिकने आए नगाड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के मद्देनजर गांव क्षेत्र मेें बच्चे व युवा सूखी लकड़ियां एकत्र कर रहे हैं। नगर क्षेत्र मेें भी कुछ जगहों पर होली जलाई जाएगी। नगर के नया बाजार व पुराना बाजार क्षेत्र में रंग-गुलाल और जैन भवन चौक क्षेत्र मेंं नगाड़े की पूछ परख बढ़ी है। इन दिनों शाम को बदली छाने और बूंदाबांदी होने से रंग गुलाल एवं नगाड़ा व्यवसासियों को परेशानी हाे रही है। रविवार काे नगाड़े की अच्छी बिक्री हुई।

नगर के विभिन्न वार्डों और आसपास के ग्राम के बच्चों में होली के लिए उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व युवाओं की टोलियां होलिका दहन की तैयारी में जुट गई है। गांव क्षेत्र में सूखी लकडिय़ों व खरपतवारों को इकट्ठा कर होली रच रहे हैं। नगाड़ा विक्रताओं ने राजहरा स्थित जैन भवन चौक में नगाड़ों का बाजार सजा रखा है जहां ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले टोली नगाड़ा खरीदी कर रहे हैं। नगाड़ा व्यवसायी गणेशखपरी पिनकपार निवाासी अजय कुमार मालेकर ने बताया कि नगाड़ा तैयार करने में दो-तीन माह से अधिक समय लगता है। उनके पास 50 से लेकर 1000 रुपए तक के छोटे,मझौले व बड़े आकार के नगाड़े हैं। अधिकतर लोग अपने बच्चों के लिए छोटे नगाड़े की मांग करते हैं।

दल्लीराजहरा. जैन भवन चौक के पास बिक्री के लिए रखे नगाड़े।
खबरें और भी हैं...