- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News If Caught Selling Liquor You Will Seize Ration And Mnrega Job Cards
शराब बेचतेे पकड़ाया तो राशन व मनरेगा जाॅब कार्ड जब्त करेंगे
रविवार को महिला दिवस पर ग्राम पंचायत साल्हे में विशेष ग्राम सभा हुई। सरपंच संगीता नेताम ने कहा कि नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाना है। पूर्व जनपद सदस्य भामिन साहू व गौठान समिति अध्यक्ष कत्थुक कुंजाम ने नारी शक्तिकरण पर बल दिया। ग्रामीण महिलाओं ने खुलेआम बिक रहे शराब के कारण गांव का वातावरण खराब हाेने की बात रखी।
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने एक राय होकर शराब ब्रिकी पर पाबंदी लगाने की बात कही। यदि गांव में किसी भी व्यक्ति शराब बिक्री करते पकड़ा गया तो उसका राशन कार्ड व मनरेगा जाॅब कार्ड जब्त करने का निर्णय लिया गया। ग्राम गौठान समिति का पुर्नगठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष तामेश्वरी बाई, सचिव कुशल सिंह बघेल, युवा प्रतिनिधि नेहा, कविता
निर्मलकर, सुंदर लाल उइके, ज्ञानेश्वर प्रसाद, पन्नालाल देषमुख, पशु चिकित्सक बीपी पटेल, चरवाहा सांवत राम, बलवंतराम, स्व सहायता समूह से सजीता बाई, हेमलता, पंच देवानंद ठाकुर, सुखीराम काे रखा गया।
इस दाैरान शांति बाई, रतनी बाई, जयंती बाई, राकेश साहू, जगोतिश्न, धनेश्रवरी, सरस्वती बाई, कमलेश्वरी बाई, टीमक सिंह, घनश्याम, सविता कुंजाम, महराराम , पीमन राम ,सुनीता कचलाम,निराशा बाई साहू, रमेश कोमा उपस्थित थे।