पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tarribharada News Chhattisgarh News In Any Work The Name Of The Society Remains Attached So Play The Responsibility Faithfully Sahu

किसी भी काम में समाज का नाम जुड़ा रहता है इसलिए निष्ठापूर्वक निभाएं जिम्मेदारी: साहू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार काे तहसील साहू संघ गुरुर की परामर्शदात्री समिति के तत्वावधान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला, जनपद, सरपंच व नगर पंचायत चुनाव में साहू समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान साहू सदन कोलिहामार में हुआ।

समारोह में प्रदेश सलाहकार भूपत साहू ने कहा कि ईश्वर ने समय दिया है काम करने के लिए। जो व्यक्ति दो से तीन बार चुनाव जीत कर आए हैं उसे काम में ध्यान देना चाहिए। साहू समाज का नाम भी ऊचां करें। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि किसी भी कार्य में समाज का नाम जुड़ा रहता है। जनता ने जिस क्षेत्र में जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक करें। तहसील अध्यक्ष रामदयाल साहू ने कहा कि आज अपने जनों का सम्मान कर रहे हैं। समाज के लोग चुनाव जीत कर आते हैं तो समाज के लोगों में खुशी होती है।

प्रथम तहसील अध्यक्ष गरीब दास साहू ने कहा जब तक परिवार को अच्छा बनाने के लिए तैयार नहीं हुए तो जनप्रतिनिधि बनने का कोई मतलब नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर साहू ने कहा कि समाज के विभिन्न पदों में चुनाव जीत कर आए हैं यह गौरव की बात है। जनता ने आपके उपर विश्वास किया है उस पर खरा उतरना है। जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू ने कहा कि समाज का बेटा-बेटी है लेकिन जनप्रतिनिधि बनकर समाज का सेवा करना है। समाज ने सभी जनप्रतिनिधियों काे श्रीफल, शाॅल, फेटा, पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। जिसमें जिला पंचायत से ललिता पीमन साहू भरदा, मीना सत्येंद्र साहू बालोदगहन, जनपद सदस्य से तोषण साहू बासीन, हरिशचन्द्र साहू अरमरीकला, चितरेखा लतखोर भिरई, राजकुमार साहू पडकीभाट, मीनाबाई साहू मोहारा, संध्या अजेन्द्र साहू खोरदो, चन्द्रिका यशवंत पेंवरो ,ममता मनहरण साहू धोबनपुरी, एस कुमार कलिहारी दुपचेरा, योगेश्वर सोनबेर बागतराई, लक्ष्मी विजय साहू बोरिदकला, विजय कुमार गंजीर मोखा शामिल हैं।

नगर पंचायत गुरुर अध्यक्ष व पार्षद भी सम्मानित: नगर पंचायत गुरुर अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू, पार्षद चन्द्रलता साहू, महिमा साहू, खिलानंद साहू, चिन्ता साहू मुकेश साहू हैं।

साहू सदन कोलिहामार में हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम

समारोह में इन सरपंचाें का भी हुअा सम्मान

ग्राम पंचायत सरपंचाें में गीता महेन्द्र अरकार, नरेन्द्र साहू हसदा, अमरीत आशीष साहू सनौद, दीपधा साहू मोहारा, पुरुषोत्तम साहू भोथली, परमिला हिरवानी बासीन, नम्रता उज्जवल साहू, सांगली संतोषी साहू देवकोट, सत्यवान पेन्डरवानी, कामता साहू डढारी, खोरबाहरा अठभैय्या बोड़रा, अरुण साहू भानपुरी, खिलेश्वरी गंजीर सुर्रा, माधुरी देवी ज्योति पेंवरो, गोविंद राम गजपाल धनेली, लक्ष्मी गंगबेर अकलवारा, विशेष कुमार साहू दुपचेरा, तामेश्वरी साहू ,धनोरा जया साहू छेड़िया, नीलेश्वरी साहू बगदई, भागा बाई साहू कन्हारपुरी, राधिका साहू खर्रा, जनक अटलखाम उसरवारा, नूतन साहू फागुन्दाह, चिन्तासाहू बागतराई, रामस्वरुप चंदनबिरही, सुनिता महमल्ला आनंदपुर, मीरा साहू कुलिया, भूपेश हिरवानी हितेकसा, अनूपा सुन्दर साहू मुडगहन, रेणुका साहू बोहारा, विजयलक्ष्मी डांडेसरा, नरसिंग चोरमार पोंड़, चंदा साहू पिकरीपार का सम्मान किया।

तार्रीभरदा. साहू समाज के जनप्रतिनिधियाें का सम्मान करते हुए।
खबरें और भी हैं...