पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News In Jan Aushadhi Kendra The Poor Get Medicines At Less Than 50 Percent Rate

जन औषधि केंद्र में गरीबों को मिलती है 50 फीसदी से भी कम रेट पर दवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत चल रहे जन औषधि केंद्र में शनिवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से गरीबों को सस्ते दर पर जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच जेनेरिक दवाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना व लोगों को सस्ते में जेनेरिक दवाई मिले, इसका प्रचार प्रसार करना था। जन औषधि केंद्र में बाजार मूल्य से ब्रांडेड दवाओं की तुलना में जेनेरिक दवाओं की दर लगभग 50%से भी कम है।जिसका कई लोग लाभ भी ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने पीएम की योजना को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि आज जहां ब्रांडेड कंपनियों में अपनी दवाई बेचने की होड़ है। दवाई पर महंगाई नजर आती है। वहीं जेनेरिक दवाओं को केंद्र सरकार आधे से भी कम रेट पर दे रही है। इससे लोगों की आर्थिक बचत हो रही है।
अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ बीएल रात्रे ने की। इस दौरान नगर पालिका के पार्षद कमलेश सोनी, मोहन कलिहारी, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, सुरेंद्र देशमुख, नरेन्द्र सोनवानी, तोमन साहू, लोकेश श्रीवास्तव, डॉ ओपी वर्मा, विजय देवदास, डॉ आरआर मांडले, डॉ धुर्वे, जन औषधि केंद्र संचालक ललित जैन, सौरभ जैन मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनऔषधि दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्‍न जनऔषधि केंद्रों के लोगों व लाभ लेने वालों से बात भी की।

6500 की दवा मात्र 850 रुपए में: सीएमएचओ बीएल रात्रे ने कहा कि बाजार में कैसर की दवा 6500 रुपए की कीमत पर उपलब्‍ध है, लेकिन जनऔषधि केंद्र में महज 850 रुपए में ये दवाएं मिल रही हैं। देश के 728 जिलों में से 700 जिले में जनऔषधि केंद्र शुरू किए गए हैं। फिलहाल, यहां 6200 जनऔषधि केंद्र हैं। 1 से 7 मार्च के बीच जनऔषधि सप्‍ताह मनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...