- Hindi News
- National
- Gunderdehi News Chhattisgarh News In Laws39 Favor Daughter In Law Killed Her By Consuming Poison Killing Used To Be Tortured
ससुराल पक्ष- बहू ने जहर खाकर दी जानमायका पक्ष- हत्या हुई, करते थे प्रताड़ित
जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम ढाबाहीह निवासी टोमेश्वरी (22) की संदेहास्पद मौत घर में हो गई। शुक्रवार को पुलिस व डॉक्टरों की मौजूदगी में शव का पीएम कराया गया। पुलिस कह रही है कि पीएम रिपोर्ट व दोनों पक्षों से बयान लेने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते 10 माह पहले ही परिवार वालों के बिना रजामंदी के टोमेश्वरी ने अपने गांव के दूसरे समाज के युवक से शादी की थी। शादी के बाद कम समय में ही महिला की मौत होने से गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है। मौत के बाद शव को बालोद जिला अस्पताल लाया गया।
टोमेश्वरी के बड़े पिता निरंजन लाल यादव ने बताया कि अभी तक ससुराल पक्ष से टोमेश्वरी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। गुंडरदेही टीआई को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की मांग की है। मेरे छोटे भाई असेन कुमार की पुत्री टोमेश्वरी को गांव के युवक पेमन लाल यादव ने 20 अप्रैल 2019 को बहला फुसलाकर भगा ले गया और शादी कर ली।
बेटी ने बताया था ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित: पिता
मृतका के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले टोमेश्वरी ने मेरे छोटे भाई मुलेश्वर की प|ी भगवती जो मुंबई में रहती है, उनको मोबाइल पर बताया था कि उसका पति व परिवार वाले कार्तिक, जयश्री, शेखर, गोकुल, जोगनी बाई, निधि, हेमा प्रताड़ित कर रहे है। सभी कहते थे कि तुम अलग जाति के हो इसलिए अब साथ में नहीं रह सकते, हमारे घर से निकल जाओ कहकर मारपीट करते थे। गांव की मितानिन लिलेश्वरी बाई ने भी बताया था कि टोमेश्वरी उसे बताई थी कि उसके पति व परिवार वाले प्रताड़ित कर रहे है। 12 मार्च को शाम 6 बजे अचानक जानकारी मिली कि टोमेश्वरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। जिस ड्राइवर ने टोमेश्वरी की लाश को बालोद ले गया था, उन्हीं के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली।
शादी के 10 माह बाद युवती की मौत
टोमेश्वरी
इधर पीएम के लिए इंतजार करते रहे परिजन व ग्रामीण
शुक्रवार दोपहर 2.50 बजे के बाद पीएम करने डाॅक्टर पहुंची। तब तक जिला अस्पताल के शवागार में परिजन व ग्रामीण डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। निरंजन ने बताया कि दुर्ग से महिला डॉक्टर आने वाली है, ऐसी जानकारी दी गई थी, सुबह से इंतजार ही कर रहे थे। डॉक्टर के आने के बाद पीएम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, गुंडरदेही टीआई रोहित मालेकर ने कहा कि ढाबाहीड निवासी टोमेश्वरी की मौत हो गई, जानकारी मिली है। बालोद थाने में रिपोर्ट हुआ है। पत्र मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं बालोद टीआई गैंदसिंह ठाकुर ने बताया कि महिला की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी महिला इंस्पेक्टर इस मामले की जांच कर रही है।