- Hindi News
- National
- Gunderdehi News Chhattisgarh News Information Given About The Beginning Of Nutrition Fortnight
पोषण पखवाड़े की शुरुआत अधिकारों की दी जानकारी
एकीकृत बाल विकास परियोजना गुंडरदेही महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। अतिथि गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू , प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अक्षय कुमार, रोहित मालेकर, परियोजना अधिकारी खिलेश्वरी नाग, सेक्टर पर्यवेक्षक किरण मघाड़े, रूखमणी साहू, स्मृति सिंह, नम्रता, खिलेश्वरी, छविकिरन दीपमाल, रीना थे।
टीअाई ने महिला सशक्तिकरण, संवैधानिक व कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। पोषण पखवाड़े के विषय में जानकारी परियोजना अधिकारी ने दी। जिसमें महिलाओं व बच्चों के देखभाल, सही पोषण के लिए घर में महिलाओं के साथ पुरुषों की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। पोषण व स्वास्थ्य के लिए जनअांदोलन करना है। साथ ही 16 से 25 मार्च तक वजन त्यौहार में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आंगनबाड़ी में वजन कराना है।
कुपोषित बच्चों की पहचान कर बच्चों को बेहतर पोषण, उनके परिवार को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना है, जिसे बच्चे को कुपोषण मुक्त किया जा सके। पर्यवेक्षक सेक्टर बेलौदी स्मृति सिंह व सेक्टर गुंडरदेही नम्रता चंद्राकर को सम्मानित किया गया।