पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurur News Chhattisgarh News Instead Of Welcoming Cm With Flowers He Greeted From Far Away

सीएम का स्वागत फूल-माला से करने के बजाय दूर से ही किया अभिवादन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार काे ब्लाॅक के ग्राम डढ़ारी में छग हरदिहा साहू समाज का सामूहिक आदर्श विवाह हुआ। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मो. अकबर सहित समाज के लाेगाें ने 57 नवदंपती को आशीर्वाद दिया। सामाजिक कार्यक्रम में कोरोना वायरस की भी चर्चा होती रही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री का फूल माला, हाथ मिलाकर या पैर छूकर स्वागत करने के बजाय सामाजिक लोग दूर से ही अभिवादन कर रहे थे। स्वागत भाषण छग हरदिहा साहू के संरक्षक त्रिलोकी साहू ने दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरदिहा साहू हिन्दुस्तान की पहली समाज है ,जो सामूहिक आदर्श विवाह का निर्णय लिया है, यहां समाज का ताकत व एकता देखने को मिल रही है। इस कारण नव दंपत्ति गर्व से कह सकते है कि हमारे शादी में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, वनमंत्री, विधायक साक्षी बने। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को भी सौगात दी है। किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि 685 रुपए राजीव गांधी किसान योजना के तहत दी जाएगी।

विधायक ने कृषि कॉलेज की मांग की


विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जिले में 85 प्रतिशत किसान खेती-किसानी पर निर्भर है यहां विधायक ने कृषि महाविद्यालय, नये विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की। कार्यक्रम को वनमंत्री मो. अकबर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तुकाराम साहू, जिला पंचायत दुर्ग पूर्व उपाध्यक्ष भूपत साहू, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,हरदिहा साहू समाज प्रांत संरक्षक महानंद साहू,हरदिहा साहू समाज प्रांत अध्यक्ष सोमनाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य ललिता पीमन साहू, मीना सत्येन्द्र साहू, केदार देवांगन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर सहित समाज के वरिष्ठ रोहित साहू, अजीत साहू, छबिलाल, संविदा राम, रामकुमार, चतुरराम, सरपंच कामता साहू उपस्थित थे।

एेहतियात: सामाजिक सम्मेलन में दिखा काेराेना का असर

पुरूर, सनौद मंे नए थाने की मंजूरी की दी जानकारी

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विधायक संगीता सिन्हा के प्रयास से गुरूर ब्लाक के ग्राम सनौद व पुरूर में नये थाना की मंजूरी मिल चुकी है। कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की 50 साल से मांग थी जिसे सीएम ने स्वीकार कर 20 मार्च को जयंती पर अवकाश घोषित कर साहू समाज को तोहफा दिया है।

गुरुर. ग्राम डढ़ारी में हुए आदर्श विवाह कार्यक्रम में वर -वधू काे आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री।
खबरें और भी हैं...