पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dallirajhara News Chhattisgarh News Kosria Mahar Samaj Demands Community President From Municipality

कोसरिया महार समाज ने पालिका अध्यक्ष से की सामुदायिक भवन की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के कोसरिया महार समाज ने नगर पलिका अध्यक्ष शीबू नायर से भेंट कर समाज के लाेगाें की समस्याएं बताई। सचिव राकेश कुमार ने कहा कि कोसरिया महार समाज आज अपने अस्तिव बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

नगर में सभी समाज का सामुदायिक भवन बना हुआ है, किन्तु समाज का सामुदायिक भवन नगर में कहीं पर नहीं हैं। इसके लिए विधायक एवं सांसद को मांग पत्र दिया जा चुका है। समाज हित में सहयोग करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।
जिस पर अध्यक्ष नायर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मांग पर विचार कर जल्द ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...