पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News Last Year Due To The Lok Sabha Elections The Examination Was Done Till June And This Time There Will Be Delay Due To Corona Virus

पिछले साल लोकसभा चुनाव के कारण जून तक परीक्षा हुई थी और इस बार कोरोना वायरस के चलते होगी देरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालोद|कोराेना वायरस के चलते इस बार कॉलेज में प्रथम व द्वितीय वर्ष की 31 मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। जिससे 17 सरकारी व प्राइवेट कॉलेज के हजारों स्टूडेंटस प्रभावित होंगे। इस संबंध में आदेश शुक्रवार देर रात जारी होने से कई स्टूडेंट्स सस्पेंश में रहे कि शनिवार को परीक्षा दिलाने कॉलेज पहुंचे या नहीं। प्राचार्यों, प्रोफेसरों व जानकारों से जानकारी लेते रहे। बावजूद कई स्टूडेंटस तय समय में परीक्षा दिलाने पहुंच गए थे।

पिछले साल लोकसभा चुनाव के कारण कॉलेज के स्टूडेंट जून तक परीक्षा दिलाने पहुंचे थे। इस बार यह हालात कोरोना वायरस के प्रभाव से बन रही है। अमूमन मई तक परीक्षा समाप्त हो जाती है लेकिन इस बार देरी होगी। शनिवार को बीसीए, बीए संकाय के फर्स्ट ईयर के कई स्टूडेंट जानकारी नहीं होने पर परीक्षा दिलाने लीड कॉलेज पहुंच गए थे। जिसे प्रबंधन की ओर से नई तिथि में आने की बात कहकर लौटाया गया। लीड कॉलेज के प्राचार्य जेके खलखो, गुरुर प्राचार्य डॉ. जेआर बघेल ने बताया कि अंतिम वर्ष के स्टूडेंटस ही तय तिथि व समय में परीक्षा दिलाने पहुंचेंगे।
खबरें और भी हैं...