- Hindi News
- National
- Gurur News Chhattisgarh News Manju And Pooja Nayak Won Medals In Abha Forest Sports Event
मंजू व पूजा नायक ने अभा वन खेलकूद स्पर्धा में जीते पदक
दल्लीराजहरा| शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला की महिला खिलाड़ी मंजू उर्वशा ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 25 वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। मंजू उर्वशा ने वेटलिफ्टिंग में 49 किलो ग्राम वर्ग समूह तथा पावर लिफ्टिंग में 52 किलोग्राम वर्ग समूह में स्वर्ण पदक हासिल की। इनके प्रभारी तेजसिंह साहू व
प्रशिक्षक एसआईएस कोच गजेन्द्र पाण्डे थे।
वहीं पूजा नायक ने बिहार में आयोजित आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग व पावर वेटलिफ्टिंग में 47 किलोग्राम वर्ग समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके प्रभारी राजेन्द्र सिंह यादव व सुशांत सिंह थे। दोनों खिलाड़ियों ने वीर हनुमान अवार्डी कोच हरिनाथ के साथ महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया से मुलाकात की। इस उपलब्धि पर मारर्तडसिंह ठाकुर, रितु कुमार, रूहेल मंडावी, प्रकाश बक्षी, विरेन्द्र भारद्वाज, दिलबाग सिंह, अंजना सिंह, संतोषी, बिंदेश्वर ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया है।