पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News Mercury Rises 4 Degrees Heat Rises In Southern Day

4 डिग्री बढ़ा पारा, दक्षिणी हवा से बढ़ने लगी दिन में गर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को दोपहर में मौसम खुलने के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया। जो पिछले 24 घंटे की अपेक्षा 4 डिग्री ज्यादा है। आसमान में बादलों का घेरा रहा, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा कम।

लिहाजा तापमान बढ़ते क्रम पर रहा। रात का तापमान 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन के लिए अनुमान लगाया है कि मंगलवार को राजस्थान के ऊपर चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने से माैसम में बदलाव के साथ बाैछारें पड़ सकती है।

हालांकि धूप-छांव का सिलसिला भी चलने की बातें कह रहे हैं, वजह यह है कि अफगानिस्तान में समुद्री हवाएं प्रवेश करेगा। जिसके असर से राजस्थान में चक्रवात बनेगा। साथ ही उत्तर व दक्षिण दिशा से अब तक हवाएं पहुंच रही है। दोनों दिशाओं से हवा आ रही है, जिसके प्रभाव से बादल बन रहे और बूूंदाबांदी भी हो रही है। रविवार को रातभर आसमान में बादल छाए रहे, रात में बूंदाबांदी भी हुई। अगले दिन मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा।

आज होली पर बौछारें पड़ सकती है: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को जिले के कई हिस्सों में बौछारें पड़ सकती है, इसकी संभावना ज्यादा है क्योंकि दो दिशाओं से हवा भी जिले में प्रवेश कर रही है। दोनों दिशाओं की हवा टकराने से बादल बनने और बारिश होने की संभावना ज्यादा है। दक्षिणी हवा से दिन में गर्मी, उत्तरी हवा से रात में ठंडी लग रही है।

जानिए, फिलहाल मौसम में बदलाव की 3 प्रमुख वजह

{समुद्री हवाओं के कारण राजस्थान में चक्रवात बन रहे हैं।

{दो दिशा उत्तर व दक्षिण से गरम व ठंडी हवा पहुंच रही है।

{समुद्र से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर ज्यादा हो रहा है।
खबरें और भी हैं...