पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Doundilohara News Chhattisgarh News Mitanins Have To Work For Free Do Not Get Paid

मितानिनों को नि:शुल्क काम करना होगा, नहीं मिलता वेतन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डौंडी|नगर पंचायत डौंडी क्षेत्र में मितानिन चयन को लेकर इन दिनों नगर के वार्डों में नागरिकों की बैठक ले रहे हैं। शनिवार को डाैडी के शीतला मंदिर के सामने नागरिकों की बैठक में ब्लॉक संचालक ज्ञानेश्वरी शांडिल्य ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र रायपुर के माध्यम से यह चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

डौंडी के 15 वार्डों के लिए 9 मितानिनों चयन किया जाना है। जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित 21 बिंदु पर मितानिन को नि:शुल्क काम करना होगा। इसमें किसी तरह का पेमेंट नहीं मिलता। यह केवल सेवा ही है। जिसके तहत चयनित मितानिन को गर्भवतीस शिशुवती महिलाओं, नवजात की देखरेख के साथ टीबी, मलेरिया, उल्टी दस्त, बुखार से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाकर इलाज कराना है। जिसके लिए मितानिन को केवल प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा दी जाती है। बैठक में पार्षद बलिराम धनकर, पलटन भूआर्य, एल्डरमैन अश्वनी जायसवाल, सुमन भूआर्य,श्यामा दिल्लीवार, अनुसूइया रात्रे मौदूग थे।
खबरें और भी हैं...