- Hindi News
- National
- Gunderdehi News Chhattisgarh News Mla And Mp Accused Of Neglect In Bhoomipujan Ceremony
भूमिपूजन समारोह में विधायक व सांसद की उपेक्षा का आरोप
डौंडीलोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते राजनीति शुरू हाे गई है। शिलान्यास में न तो सांसद का नाम, न ही जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र से जुड़े गुंडरदेही विधायक का नाम है।
सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने भी सांसद माेहन मंडावी काे नहीं बुलाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार की सहभागिता के साथ केंद्र सरकार का भी सहयोग है। बावजूद सांसद को नहीं बुलाया गया है। मंत्री अनिला भेड़िया से भूमिपूजन करा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार की मदद से डौंडीलोहारा ब्लॉक मुख्यालय में लाेगाें की पुरानी महत्वपूर्ण मांग पूरी हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, मोन्टी यादव ने नाराजगी जाहिर की है। डाैंडीलाेहारा में ढाई करोड़ के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनने जा रहा है। इससे ग्रामीणों स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।