- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Money Transaction Youth Held Hostage Police Stoned 8 Arrested
पैसे का लेनदेन: बंधक बनाकर युवक से मारपीट, पुलिस पर पथराव, 8 गिरफ्तार
नगर के व्यवसायी परिवार ने एक युवक काे बंधक बनाकर मारपीट की। वही भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। मारपीट करने वाले तीन आरोपियों के साथ पुलिस पर पथराव करने वाले 8 आरोपियों काे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। मारपीट करने वाले तीन अन्य आरोपी फरार है। मामला 3 हजार के लेनदेन का है। पुलिस ने बताया कि मित्तल परिवार के चारों भाई व बेटे ने उल्लास कुमार काे गुप्ता चाैक से घर में बंधक बना लिया था। वहां गाली गलौज करते हुए लात, घूंसों व पट्टे से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल व पैसा को लूट लिया।
पुलिस काे पीड़ित ने बताया कि साेमवार काे शाम 7:30 बजे गुप्ता चाैक के पास मेरे दोस्त काे बुक डिपो के ऊपर इलेक्ट्रानिक दुकान पर ले गए। इसके बाद मेरे दोस्तों को छोड़कर मुझे अंदर कमरे में ले जाकर पूरे परिवार ने मिलकर पिटाई की। परिजन की सूचना पर मित्तल परिवार ने मेरे न होने की बात कही। तब राजहरा पुलिस खोजबीन के लिए आई। पुलिस के दो आरक्षक को भी गोडाउन का शटर बंद कर बंधक बना लिया। पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर सीएसपी अलीम खान ने घटना स्थल में बंद कमरों को खुलवा कर बारीकी से खोजबीन की। युवक के चिल्लाने की आवाज आरक्षक को सुनाई दी, वहां जाकर देखा तो युवक एक छोटे से अंधेरे कमरे में बंद था। इधर पुलिस ने आरोपी दीपक, विजय और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मुख्य आरोपी प्रहलाद मित्तल, मनोज मित्तल, एक नाबालिग फरार है।
भीड़ ने किया पथराव, कुछ पुलिस वालों को आई चोट
उल्लास देवांगन को मित्तल परिवार द्वारा बंधकर बनाकर घर में रखने की सूचना पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। आक्रोश में आकर उनके दुकान को तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ ने दुकान में आग लगाने की कोशिश की। पथराव में कुछ पुलिस वालों को चोटे आई। जिस पर राजहरा पुलिस ने आठ आरोपी करण सन्नी राजपूत, राजू साह, अशोक विश्वकर्मा, दीपक साहू, नंदू, दिनेश, मो रफीक को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
जुर्म दर्ज, फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही
टीआई टीएस पटटावी ने बताया कि इस मामले में 6 अाराेपी के खिलाफ धारा 294, 506, 365, 342, 395, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अाराेपी दीपक मित्तल और विजय मित्तल को जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
आराेपियाें काे जेल ले जाते पुलिस