- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Moolchand Sharma Won Silver Medal In Carrom Event
कैरम स्पर्धा में मूलचंद शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल
डौंडीलोहारा| उड़ीसा भुनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय वन खेल में कैरम में छत्तीसगढ़ से मिक्स डबल में नगर के रेंजर मूलचंद शर्मा व संगीता गुप्ता सीसीएफ बिलासपुर की जोड़ी ने फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वेटरन में मूलचंद शर्मा व राजू कलश्कर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। मूलचंद शर्मा व रऊफ खान की जोड़ी ने सीनियर वेटरन में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि की वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एमटी नंदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक शैलेंद्र सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनीता नंदी, वन संरक्षक शालिनी रैना, वनमंडल अधिकारी सतोविशा समाजदार ने सराहना की है।