पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gunderdehi News Chhattisgarh News Mothers And Leadership Women Honored On Receipt Of Daughter39s Gem

पुत्री रत्न की प्राप्ति पर माताओं व नेतृत्व करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत कलंगपुर में मातृत्व शक्ति को नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए बुधवार काे विशेष कार्यक्रम हुआ। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या रोकथाम व बेटा-बेटी के बीच भेदभाव दूर करने के लिए संदेश दिया गया। प्रथम व द्वितीय कन्या र| प्राप्ति वाले परिवार का सम्मान किया।

ग्राम कलंगपुर में 16 समाज की महिला वर्ग का नेतृत्व करने वाली सामाजिक महिला मंच के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। ग्राम कलंगपुर में कन्या र| प्राप्ति पर नवजात कन्या शिशु के माता-पिता के साथ उनके परिवार को पंचायत सम्मान करती है। पूर्व सरपंच गोविंद सिन्हा के इस पहल जीवित रखते हुए नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा सिन्हा व उनकी पूरी पंचायत ने प्रथम कन्या र| के साथ द्वितीय कन्या र| प्राप्ति पर परिवार को प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया। ग्राम पंचायत में महिलाओं को समाज के क्षेत्र में व महिला सशक्तिकरण के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के लिए जया महिला स्व सहायता समूह को कचरा रिक्शा प्रदान किया गया। लाडली महिला स्व सहायता समूह को पूरे गांव में स्वच्छता के अलख जगाने के लिए स्वच्छताग्राही के रूप में प्रोत्साहित किया गया। उपसरपंच राजेंद्र कुमार जैन,रमेश कुमार कुल्हारे व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सोनादेवी देशलहरा, सदस्य जिला पंचायत पुष्पेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही सुचित्रा हेमंत साहू, एसडीएम डॉ प्रियंका वर्मा,सीईओ जनपद पंचायत शैलेश भगत, दिलीप कुमार कुल्हारे, कुसुम जैन, सुमन कुल्हाड़े ग्रामीण, पुष्पा जैन, खुशबू वर्मा, कविता प्रवीण गेन्ड्रे, नेतराम सिन्हा, इंद्रजीत कुल्हारी, दीनबंधु देशमुख,चैनकुमार पटेल, जितेंद्र जैन, रविशंकर साहू, दिलेश्वर मारकंडे, बसंत साहू, प्रमोद सिंहा, भूपेंद्र सिन्हा, जीतू साहू, धनराज साहू, बीरमचंद कुल्हाड़े उपस्थित थे।

बेटी जन्म लेने पर पूरे ग्रामवासी होते हैं खुश: सरपंच


सरपंच पुष्पा सिन्हा ने कहा कि बेटी के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। बेटी ही मां का रूप है और यह संसार मां के बगैर अधूरा है। हमारी ग्राम पंचायत में पुत्री र| की प्राप्ति होने पर पूरे ग्रामवासी खुश होते हैं। वैसे तो कन्या र| प्राप्ति पर नामकरण संस्कार के दिन घर में पहुंचकर सरपंच एवं पंच उस परिवार का सम्मान करते हैं लेकिन नवीन पंचायत गठन के बाद पांच कन्या र| प्राप्ति वाले जच्चा बच्चा व उनके परिवार को कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान किया गया, ताकि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या रोकथाम का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

गुंडरदेही. पुत्री र| की प्राप्ति होने पर माताअाें का सम्मान किया गया।
खबरें और भी हैं...