माताएं अपना मनोबल को बढ़ाएं
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए बीके पूर्णिमा दीदी ने परमात्मा का परिचय दिया कि परमात्मा शिव ही है जिन्होंने सृष्टि की रचना की तथा कलयुग समाप्ति के बाद पुनः सतयुग की स्थापना
का कार्य वर्तमान में कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने नारियों को ही आगे किया है। ब्रह्माकुमारीज बालोद की मुख्य संचालिका विजय लक्ष्मी दीदी ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि माताओं में सहन करने की शक्ति होती है। जिसके द्वारा वह विषम से विषम परिस्थितियों को भी सहन कर सकती है, किंतु सहन करने के साथ-साथ उन बातों को समाने की भी शक्ति होनी चाहिए ताकि हम बुरी बातों को समाज में फैलाए नहीं बल्कि अपने तक ही समाप्त कर दें। माताओं में दूसरी कमजोरी होती है मोह की।