- Hindi News
- National
- Nikum News Chhattisgarh News Nephew Hanged In Maternal Uncle39s House Did Not Celebrate Holi In Village
मामा के घर भांजे ने लगाई फांसी, गां में नहीं मनाई होली
ग्राम कुथरेल में होलिका दहन की रात 8 बजे चन्द्रखुरी के कक्षा बारहवीं के 19 वर्षीय छात्र प्रशांत हरमुख पिता स्व. चंदूलाल हरमुख ने अज्ञात कारणों से अपने मामा के घर पर फांसी लगा ली। ग्राम जिले के ग्राम खुर्सीपार निवासी मृतक के पिता चंदूलाल की मौत दस लगभग दस साल पूर्व निकुम में सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद उसके मामा के घर कुथरेल में प्रशांत हरमुख बारहवीं की पढ़ाई कर परीक्षा दिला रहे थे। परीक्षा के समय हुए अचानक हुए इस हादसे से सभी सन्न हो गये है। जैसे ही उसके पैतृक गांव खुर्सीपार में इस घटना की जानकारी हुई,तो ग्रामीणों ने होली नहीं मनाई।