पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dallirajhara News Chhattisgarh News Nipani39s Troupe Was The First In The Singing And Tableau Competition

फाग गायन व झांकी स्पर्धा में निपानी की मंडली रही प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डौंडीलोहारा| नवयुवक फाग उत्सव व ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम संबलपुर (खरखरा) में फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीशिव फाग मंडली निपानी, द्वितीय पुरस्कार नव ज्योति जस झांकी एवं फाग मंडली बनहरदी, तृतीय राधाकृष्ण फाग मंडली भंडारपुर, चतुर्थ जय श्रीकृष्ण नेवरिया चरवाहा झांकी मंडली पीसेगांव, पंचम जय मां शीतला जस व झांकी मंडली टेडेसरा, षष्ठम पुरस्कार एकता फाग मंडली बकली काे दिया गया। आकर्षक पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ वादन पर स्वाति फाग मंडली मुंदेरा, सर्वश्रेष्ठ झांकी पर जय मां शीतला जस व फाग झांकी मंडली टेडेसरा, अनुशासन पर मौनी पूरन फाग व जस मंडली लखोली, संगीत पर सूर्योदय रामायण व फाग मंडली इन्दामारा, वेशभूषा पर जय मां शीतला जस एवं फाग झांकी मंडली ढोडिया, सर्वश्रेष्ठ गायन पर जय छत्तीसगढ़ मया के सुरता फाग मंडली दल्लीराजहरा को दिया गया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सरपंच उमा ठाकुर थी।
खबरें और भी हैं...