- Hindi News
- National
- Devri Bangla News Chhattisgarh News No Paddy Transport Angry Committee Presidents Held Meeting Warning To Go To Consumer Forum
धान परिवहन नहीं, नाराज समिति अध्यक्षों ने ली बैठक, उपभोक्ता फोरम जाने की चेतावनी
डौंडीलोहारा के आदिमजाति सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष संघ की गुरुवार को देवरी में बैठक हुई। ब्लॉक के 19 समितियों के अध्यक्षों की उपस्थिति मेें संघ के सदस्यों ने धान खरीदी के बाद परिवहन नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति को होने वाले नुकसान की भरपाई की मांग व तकनीकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में विचार किया। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समितियों को होने वाले नुकसान व असुविधा को लेकर कलेक्टर व खाद्य मंत्री को अवगत कराएंगे । यदि निराकरण नहीं हुआ तो न्यायालय के साथ उपभोक्ता फोरम जाने की बात कही। संघ के अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष तोषण चंद्राकर ने बताया कि समर्थन मूल्य धान उपार्जन अनुबंध की कंडिका 2.7 के अनुसार खरीदी केन्द्र में धान की मात्रा बफर स्टाॅक की सीमा से ज्यादा होने पर 72 घंटे के भीतर उसका उठाव किया जाना था, किंतु लोहारा ब्लाॅक के लगभग सभी केन्द्रों में धान उपार्जन कार्य बंद हुए 20 दिन हो चुके हैं। साथ ही स्टाॅक बफर लिमिट भी अधिक है किंतु परिवहन नहीं किया गया है। समितियों द्वारा नए व पुराने बारदाने के पासिंग वजन के रूप में नए बारदाना के लिए 580 ग्राम तथा पुराने बारदाने के लिए 665 ग्राम बाट का उपयोग किया जा रहा था।
समितियों को ऐसे
हो रहा नुकसान
लोहारा को छोड़कर सभी ब्लाक में परिवहन का प्रतिशत अधिक है, जिससे खाद्य अधिकारी व विपणन अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है। इससे समितियों को नुकसान हो रहा है। उनसे संपर्क करने पर बताया जा रहा है कि वाहन खाद व चावल के रैक लगी होने से वाहन उपलब्ध नहीं है यदि वाहनों की समस्या है तो टेंडर क्यों दिया गया। वहीं निर्धारित समय में उठाव नहीं होने से धान सूखत के साथ चूहा व दीमक भी नुकसान हाे रहा हैं जिसकी क्षतिपूर्ति समितियों को दिया जाए।