- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News Nutrition Fortnight Organized Till 22 March
22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन
बालोद| गुरुवार को पोषण पखवाड़ा अंतर्गत कलेक्टर रानू साहू ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से पोषण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एचआर राना ने बताया कि कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में कमी लाने 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आरएस ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।