पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दाे सड़क हादसे एक माैत, 5 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन दो सड़क दुर्घटना में 5 से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई। पहली घटना दल्ली राजहरा मार्ग पर सहगांव के पास हुई। जिसमें बस की टक्कर से एक की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। दूसरी घटना उरेटा गांव के पास हुई। जहां विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना दल्लीराजहरा मार्ग पर स्थित ग्राम सहगांव चौक के पास रात 9 बजे हुई। एक बाइक में सवार तीन लोग लोहारा से दल्ली जा रहे तभी आनंद बस क्रमांक सीजी 05 जे 0125 की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्राम के भूतपूर्व सरपंच डामन सिंह यामले उम्र 46 वर्ष पिता सुखीराम यामले व रूपेश पिस्दा उम्र 30 वर्ष पिता दयाराम पिस्दा व दरबारी राम यादव उम्र 40 वर्ष पिता दुर्गुराम यादव को गंभीर चोटें आई है। इस घटना में डामन यामले की मौत हो गई। वहीं अन्य 2 को सिर, चेहरे पर चोटें आई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बाइक सवार पान दुकान जो सड़क के उस पार स्थित है वही जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बस ने अपनी चपेट में ले लिया। घायलों का प्राथमिक उपचार डॉ. विनोद चौरका व अस्पताल की टीम ने किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों ही घायलों को जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर किया गया। पूर्व सरपंच यामले काे गंभीर अवस्था में राजनांदगांव से दुर्ग अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। दरबारी राम यादव की भी हालत नाजुक बनी हुई है। रुपेश पिस्दा की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।

होली खेलकर घर लौट रही छात्रा काे कार ने मारी टक्कर, घायल

कलंगपुर|ग्राम कलंगपुर बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में 11 वीं की छात्रा घायल हो गई। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। होली के दिन दोपहर 3 बजे कलंगपुर बस स्टैंड के पास धमतरी की ओर से आ रही कार ने छात्रा पुष्पलता साहू पिता सुरेश साहू को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय छात्रा होली खेलकर घर लौट रही थी। छात्रा सड़क पार कर रही थी इसी दौरान अचानक कार सामने आ गई। कार चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाया और छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से छात्रा उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

बड़ा हादसा: बस तेज रफ्तार में थी, राजनांदगांव रेफर किया

सड़क पार कर रहे बाइक सवार पूर्व सरपंच काे बस ने मारी टक्कर, तोड़ा दम

डामन सिंह

दूसरी घटना नगर से एक किलोमीटर दूर ग्राम उरेटा गांव के पास हुई। विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवारों के आपस में टक्कर से तीन लोग घायल हो गए है , इसमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। डौंडीलोहारा के सामुदायिक अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। ग्राम उरेटा के पप्पू चौधरी 22 वर्ष पिता संतूराम व भूषण चुरेन्द्र 20 वर्ष पिता फकीर राम उरेटा बाइक से लोहारा आने के लिए निकले थे। वहीं लोहारा की तरफ से अपने ग्राम खोलझर जाने के लिए हरेश कुमार ठाकुर 22 वर्ष पिता फत्तेलाल व आशाराम उम्र 25 वर्ष पिता फत्तेलाल दोनों भाई बाइक से जा रहे थे। दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने घायलों काे अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में पप्पू चौधरी उरेटा व हरेश कुमार खोलझर व भूषण को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसे में दो की हालत नाजूक

जे 0125 की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्राम के भूतपूर्व सरपंच डामन सिंह यामले उम्र 46 वर्ष पिता सुखीराम यामले व रूपेश पिस्दा उम्र 30 वर्ष पिता दयाराम पिस्दा व दरबारी राम यादव उम्र 40 वर्ष पिता दुर्गुराम यादव को गंभीर चोटें आई है। इस घटना में डामन यामले की मौत हो गई। वहीं अन्य 2 को सिर, चेहरे पर चोटें आई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बाइक सवार पान दुकान जो सड़क के उस पार स्थित है वही जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बस ने अपनी चपेट में ले लिया। घायलों का प्राथमिक उपचार डॉ. विनोद चौरका व अस्पताल की टीम ने किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों ही घायलों को जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर किया गया। पूर्व सरपंच यामले काे गंभीर अवस्था में राजनांदगांव से दुर्ग अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। दरबारी राम यादव की भी हालत नाजुक बनी हुई है। रुपेश पिस्दा की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
खबरें और भी हैं...