पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Doundilohara News Chhattisgarh News One Sided Love If The Girl Refused To Marry Strangled Her

एकतरफा प्यार; युवती ने शादी से किया इंकार तो गला दबाकर किया दुष्कर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को डौंडीलोहारा क्षेत्र में ग्राम खरखरा कोटेरा मार्ग पर जंगल में हुई युवती की हत्या व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 6 घंटे के भीतर ही संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जिससे पूछताछ में दुष्कर्म व हत्या की बात सामने आई। रविवार को एसपी एमएल कोटवानी ने मामले का खुलासा किया।

आरोपी युवती के ही गांव का 20 वर्षीय हरीशचंद्र निषाद निकला। जो गांव के ही एक ईंट भट्ठा में ट्रैक्टर ड्राइवर है। आरोपी व युवती के बीच लगभग 5 साल से दोस्ती थी। युवक 9वीं तक पढ़ा है और युवती कॉलेज फाइनल ईयर की छात्रा थी। युवती आरोपी को सिर्फ एक दोस्त समझती थी। लेकिन युवक उसे एकतरफा प्यार करता था।

हाल ही में युवती की सगाई हुई और अप्रैल में शादी भी होने वाली थी। इसी बात की चिढ़ में आरोपी ने युवती से विवाद किया और बात बढ़ी तो गला घोट कर हत्या कर दी। इस दौरान संबंध भी बनाया।

4 टीम बनी थी केस सुलझाने: एसपी ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए 4 टीम बनाई गई थी। जिसमें फॉरेंसिक टीम दुर्ग, साइबर सेल के अलावा स्पेशल टीम में टीआई कुमार गौरव साहू, डीएसपी अमर सिदार, टीआई आरपी यादव व अन्य शामिल थे। सभी के संयुक्त प्रयास से मामले की तह तक पहुंचे। घटनास्थल देखकर ही अंदाजा लगाया गया था कि युवती किसी परिचित के साथ ही यहां तक आई होगी। पहला शक प्रेमी पर ही था।

कॉलेज के आवेदन से मिला दूसरा नंबर, उसी के कॉल डिटेल से पकड़ाया: घटनास्थल पर पुलिस को युवती का मोबाइल भी मिला था। लेकिन वह स्विच ऑफ था। जब साइबर सेल प्रभारी पूरन देवांगन ने उक्त मोबाइल की जब्ती कर सिम की जांच की तो कोई सुराग नहीं मिला। स्पेशल टीम के प्रभारी कुमार गौरव साहू व उनके साथी दुर्योधन यादव, संदीप यादव जब खेरथा कॉलेज में युवती के बारे में पूछताछ करने गए तो पता चला कि वह घटना के दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। कॉलेज में युवती के ही एक आवेदन पर दूसरा मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जब उसका कॉल डिटेल निकाला गया तो आरोपी का सुराग मिल गया।

सूनसान इलाके पर ना जाएं बच्चे: एसपी ने इस घटना से सबक लेते हुए लोगों से अपील की है कि कोई भी युवक-युवती या बच्चे भी ऐसे सूनसान जगहों पर ना जाएं।

पूछताछ में आरोपी बोला- मेरे प्यार को कबूल नहीं किया तो गुस्से में मैंने स्कार्फ से उसका गला घोंटा

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उसे लगभग 5 साल से चाहता था। उससे रोज फोन पर बातचीत भी होती थी। जब 6 मार्च को दोनों डौंडीलोहारा में मिले तो साथ में खरखरा घूमने भी गए। जहां मैंने अपने प्यार का इजहार किया। उसने कहा कि मेरी शादी होने वाली है। अब मुझसे शादी भी नहीं कर सकती। मैं तुमसे प्यार भी नहीं करती। इस बात पर मुझे गुस्सा आया। वह उठकर जाने लगी तभी मैंने उसे खींच कर उसके ही स्कार्फ से ही गला घोंटा। वह छटपटा रही थी। इसी बीच में मैंने उसके साथ संबंध भी बनाया। जब तड़पने लगी तो छोड़कर वहां से चला गया। इधर मौके पर जांच के दौरान ही संदेह गहरा गया था।


आरोपी हरीशचंद्र
खबरें और भी हैं...