- Hindi News
- National
- Doundilohara News Chhattisgarh News Phag And Tableau Competition On 11th In Sambalpur
संबलपुर में फाग और झांकी प्रतियोगिता 11 को
डौंडीलोहारा|नवयुवक फाग उत्सव समिति व ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम संबलपुर में 11 मार्च को फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें अंचल की ख्यातिप्राप्त मंडलियां भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक मंडलियों को 2001 रुपए के अलावा सर्वश्रेष्ठ वादन, वेशभूषा, संगीत, झांकी, गायन, अनुशासन में 501 रुपए दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय 4001, तृतीय,3001, चतुर्थ 2001,पंचम 1001, षष्ठम 701 रुपए दिया जाएगा। उद्घोषक जगन बाबा होंगे। यह जानकारी कुलेश्वर निषाद,सुभेराम सोनबोईर ने दी है।