- Hindi News
- National
- Gunderdehi News Chhattisgarh News Phag Festival Held In Kharra And Diabati
खर्रा व दियाबाती में हुआ फाग महोत्सव
गुरुर|ग्राम खर्रा व दियाबाती में फाग महोत्सव हुआ। अतिथि जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू ने कहा कि इस पर्व को हंसी खुशी से मनाना चाहिए। बुराई काे त्याग कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। जिस तरह गुलाब का फूल कांटो के बीच रहकर भी सबको सुगंधित करता है उसी तरह हमें भी पुष्प बनकर समाज को सुगंधित करना चाहिए। जिला महामंत्री नौशाद कुरैशी, जनपद सभापति एस कुमार कलिहारी अतिथि थे। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी द्वारिका साहू, भुवन साहू का सहयोग रहा।