पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gunderdehi News Chhattisgarh News Pledged To Release Evil By Sacrificing Vedantras

वेदमंत्रों से आहुति देकर बुराई को छोड़ने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुर|नगर के श्रीराम जानकी गायत्री शक्तिपीठ में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रस्टी लिखन सिन्हा थे। अध्यक्षता जिला सहसमन्वयक बीएस अठनागर ने की। विशेष अतिथि हेमराज साहू, पार्षद अनुसुइया ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य सुभद्रा ईशाप्रकाश साहू थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गायत्री महायज्ञ हुआ। सभी की सुख, शांति, स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ वेदमंत्रों से आहुति देकर सभी ने एक साथ बुराई छोड़ने का संकल्प लिया।

सिन्हा ने गायत्री मंत्र की महत्ता को बताया और रोज जप करने कहा। अठनागर ने कहा कि गायत्री परिवार केवल हम बदलेंगे युग बदलेगा का नारा ही नही देता बल्कि उसे चरितार्थ भी करते हैं। होली पर सभी भेदभाव मिटाकर प्रेम से जीवन जीना चाहिए। अनुसुइया ध्रुव ने नारी शक्ति का सम्मान करने कहा। कार्यक्रम प्रभारी भोलेश्वर सिन्हा, विद्या करयाम, ख्याति, प्रखर, हेमलाल निर्मलकर, टामेश्वरी, अंजू निर्मलकर, छमेश्वरी, प्रियंका, पिंटू, गीतांजली, पिकीरानी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...