- Hindi News
- National
- Gurur News Chhattisgarh News Poets Of Signature Literature Committee Recited Poetry
हस्ताक्षर साहित्य समिति के कवियाें ने सुनाई कविता
दल्लीराजहरा| हस्ताक्षर साहित्य समिति दल्ली राजहरा का निषाद भवन में होली मिलन समारोह हुअा। साहित्यकार जेआर महिलांगे व रामलाल गुप्ता का जन्मदिन समारोह के साथ काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। अमित सिंहा के विशेष आतिथ्य में काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। सपन बेंजामिन व मास्टर अतिक्ष बेंजामिन विशेष रूप से उपस्थित थे।
सबसे पहले किशोर संगदिल-परबुधिया ने सभी का गुलाल लगाकर स्वागत किया। रामलाल गुप्ता व अनिरूद्ध साहू ने होली मिलन व जन्मदिन मनाने की नई परंपरा मनाने की शुरुआत काे अच्छी पहल बताया। गोविंद पणिक्कर कुट्टी ने रेलयात्रा के दौरान प्रकृति के अनुपम स्वरुप का वर्णन कविता के माध्यम से किया। केएल चोपड़े ने होली पर हिंदी कविता सुनाई । कामता प्रसाद देशलहरा ने होली व नारी सम्मान पर से छत्तीसगढ़ी रचना, शमीम अहमद सिद्दीकी ने मौसम की पालकी से आया बसंत, ललित शंकर महलवार ने विरह वेदना से तड़पती महिला की मनोभाव को व्यक्त किया। शोभा बेंजामिन ने पिता की महानता, किशोर संगदिल परबुधिया ने बचपन की गुब्बारे वाली होली, अमित दुबे ने द्रौपदी के चीरहरण एवं भारतीय नारी की हर क्षेत्र में शौर्य दर्शाने वाली कविता सुनाई। घनश्याम निषाद ने व्यंग्य रचना सुनाए। अमित सिंहा व संतोष ठाकुर ने भी काव्यपाठ किया।