- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Police Is Monitoring At Night In View Of Festival
त्योहार के मद्देनजर पुलिस रात में कर रही निगरानी
दल्लीराजहरा|रविवार काे नगर पंचायत चिखलाकसा में होली शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने बैठक हुई। टीआई टीएस पटटावी ने बताया कि त्योहार
के मद्देनजर पुलिस रात में निगरानी रख रही है। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया,उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे , पार्षद संगीता साहू, पार्षद ताराचंद पाथोड़े, शांति रावटे, तिहारु आर्य, कुंती देवांगन, वेंकटराव, लीला डड़सेना,विमला जैन,सुनीता गुप्ता,एल्डरमैन प्रशांत बोकड़े, विजय डड़सेना,राजू रावटे, बुधारू घरत, बोधन गौर, जगनू धनकर, सीताराम मंडावी, ब्रिजमणि यादव उपस्थित थे।