पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Doundilohara News Chhattisgarh News Poornahuti A Two Day Gayatri Yajna Performed In The 40 Day Spiritual Practice

40 दिवसीय साधना अनुष्ठान में दी पूर्णाहुति, दो कुंडीय गायत्री यज्ञ हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 40 दिवसीय साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति दो कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ समापन हुआ। जिसमें साधक गायत्री महामंत्र की 108 आहुति देकर पूर्णाहुति दी। यज्ञ आचार्य मिलन सिन्हा ने कहा अपने आप को साधना करते हुए परम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सभी साधकों को साधना अवश्य करनी चाहिए।

यह साधनात्मक कार्यक्रम बसंत पंचमी पर्व से किया गया। जिसमें प्रत्येक साधक प्रतिदिन 3500 बार गायत्री मंत्र का जप कर 142560 बार मंत्र का जाप अनुष्ठान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलाराम साहू, पुरानिक सोरी,पदमनी सोरी, वीरेंद्र साहू ,विशंभर बघमरिया, नागदंत नेताम, लतादेवी साहू, कौशल्या बघमरिया, कुमार सहारे, कुंती सहारे , जागेश्वर कारते, रोहणी कारते, कैलाश नाथ साहू, तुलसी साहू , लूणकरण ठाकुर, सेवा मंडावी,रूखमणी मंडावी, पवन टेभुरने, गिरवर
कोलियरे, सेवक राम ठाकुर, प्रज्ञानंद बघमरिया, पीलूराम साहू, देवनारायण बघमरिया, शोभा मंडावी का सहयोग रहा।

डौंडीलोहारा. गायत्री प्रज्ञा पीठ में यज्ञ करते हुए श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...