- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Pushpa Is The First To Eat Purabi And Biscuits In Balloon Inflate
गुब्बारा फुलाओ में पुराेबी व बिस्कुट खाओ में पुष्पा प्रथम
सर्व समाज समरसता महिला समिति के तत्वाधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन राम मंदिर परिसर में मनाया गया। जहां बिस्कुट खाओ, गुब्बारा फुलाओ, गुब्बारा फाेड़ाे की प्रतियोगिता हुई। गुब्बारा फुलाओं में प्रथम पुराेबी वर्मा, द्वितिय विमला साहू और तृतीय सत्या साहू रही। बिस्कुट खाओ प्रतियोगिता में पुष्पा शांडिल्य प्रथम, नंदा पसीने द्वितिय और द्रोपति साहू तृतीय रही।
गुब्बारा फाेड़ाे में राजेश्वरी साहू प्रथम, सविता वर्मा द्वितीय, पद्मा तिवारी तृतीय रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। पुराेबी वर्मा वह सत्या साहू ने महिलाओं के अधिकार व शक्ति के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में राजेश्वरी साहू, पदमा तिवारी, अनुराधा सिंह,गीता मरकाम, पूनम, देवंतीन पारकर, जहान्वी, मंजू साहू, लक्ष्मी, निर्मला, सावित्री, रेखा, ऋचा सिंह, कुसुम ध्रुव, अंजलि साहू समेत अन्य उपस्थित थे।