- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Rage Over Midnight Robbery Over Looting Two Serious
लूट के सामान के बंटवारे को लेकर रंजिश आधी रात शहर में चली गोली, दो गंभीर
राजनांदगांव|होली की रात शहर के चौखड़िया पारा इलाके में दो लोगों पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में आरोपी का साथ पिता और भाई ने दिया था। आरोपी रोहित सिन्हा, गणेश सिन्हा और बसंत सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित सिन्हा ने राजा उर्फ लल्लू पाण्डे के साथ मिलकर 2019 में लूट को अंजाम दिया था। लूट के माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसलिए रोहित ने लल्लू पर गोली चला दी। इस वारदात में साथ खड़ा विजय साहू भी जख्मी हो गया।
चौखड़िया पारा निवासी राेहित साहू (22) ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई के आटो में हमाली का काम करता है। 10 मार्च को होली त्योहार मनाकर रात लगभग 9.45 बजे वह अपने चाचा विजय साहू के साथ पान ठेला गए। रात लगभग 11 बजे रोहित सिन्हा, गणेश सिन्हा और बसंत सिन्हा तीनों बाइक में आए। रोहित ने देशी कट्टे से लल्लू उर्फ राजा पाण्डे पर गोली चला दी।