ग्रामीण ने लाटाबोड़ के खेत में लगाई फांसी
बालोद|ग्राम भाठागांव निवासी 42 वर्षीय कुंज लाल निषाद ने लाटाबोड़ के एक खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को उनकी लाश एक पेड़ पर फंदे पर लटकी हुई मिली। पहले तो पुलिस उसे अज्ञात मानकर जांच में जुटी हुई थी।
सोशल मीडिया वाट्सएप के जरिए जब पुलिस व लोगों ने तस्वीर शेयर की तब भाठागांव के लोगों को इसका पता चला और बात परिजन तक पहुंची। शाम 4:30 बजे मृतक की पहचान हो गई। जांच कर रहे विवेचक आत्माराम धनेलिया ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह गांजा पीने का आदी था। रात को घर से बिना बताए निकला हुआ था। परिजन आसपास खोजबीन कर रहे थे। वाट्स एप के जरिए उन्हें मौत की खबर मिली।