- Hindi News
- National
- Gurur News Chhattisgarh News Sanjay President Of Jc Bhawani Becomes Secretary
जेसीस के संजय अध्यक्ष, सचिव बने भवानी
बालोद|जेसीस के वर्ष 2020-21 के लिए नए अध्यक्ष का मनोनयन होगा गया है। जिसमें संजय चौधरी को अध्यक्ष व भवानी शंकर अग्रवाल को सचिव बनाया गया है । शहर के अन्नपूर्णा रेस्टारेंट में आयोजित होली मिलन समारोह में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया । जेसी संजय चौधरी व भवानी शंकर ने जेसीस को और ऊंचा उठाने के का संकल्प भी लिया व कहा कि हम जेसी को पूर्व अध्यक्षों के साथ मिलकर और नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे । साथ ही उन्होंने कहा कि वे सभी लोगों का मार्गदर्शन लेकर काम करेंगे । बैठक में कोरोना के बचाव के बारे में डा. प्रदीप जैन, डा. एवी महिश्वर, डॉ. राहुल अग्रवाल, डा. चेतना माहिश्वर, डा. प्रीती अग्रवाल ने लोगों को जानकारी दी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन, मोहनभाई पटेल, राजकुमार टुवानी, संजोग टावरी, हेमंत अग्रवाल मौजूद रहे।