पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Doundilohara News Chhattisgarh News Sarees Presented To Women And Shawls To Men In The Shelter

आश्रय में महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को शाॅल भेंट किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस पर गरबा महिला ग्रुप डौंडीलोहारा ने प्रत्येक भारतीय महिला की भावनाओं को गति देते हुए बुजुर्गों को सम्मान देने व उनसे आशीर्वाद लेने की परंपरा को आगे बढ़ाया। बालोद स्थित सुख आश्रय व वृद्धा आश्रम में जाकर वहां रहने वाले बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों से भेंट कर होली मिलन कार्यक्रम किया। गरबा महिला ग्रुप के सदस्यो ने बुजुर्गो के साथ फाग गीत भी गाया। इस अवसर पर गरबा महिला ग्रुप ने महिला बुजुर्गों को साड़ी व पुरुष को शाल, टॉवेल भेंट किया। आरती संचेती, माया ठाकुर,विद्या गौर, हर्षा देवांगन, जुली भंसाली, नीता भंसाली, ममता साहसी, ममता गौर, शीतल कुलदीप,रंजना सिंह, बिंदु देशमुख, सोनम भंसाली, माधुरी निषाद, अम्बिका निषाद, दिव्या भंसाली, रेणु किरण निषाद उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...